एमपी नगर जोन-1 में सड़क का एक हिस्सा बंद, राहगीरों और दफ्तर जाने वालों को परेशानी

एमपी नगर जोन-1 में सड़क का एक हिस्सा बंद, राहगीरों और दफ्तर जाने वालों को परेशानी
भोपाल यश भारत। राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन 1 में एक मुख्य सड़क का एक तरफ का हिस्सा पिछले दो दिनों से बंद होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से ऑफिस आने जाने वाले कर्मचारियों, बस यात्रियों और वाहन चालकों को रोजाना जाम और देरी की समस्या झेलनी पड़ रही है। क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के सड़क बंद किए जाने से परेशानी और बढ़ गई है। वैकल्पिक मार्ग की उचित व्यवस्था न होने के कारण लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क को शुरू कराया जाए या फिर ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं ताकि आमजन को राहत मिल सके।







