मध्य प्रदेशराज्य

नवागत नगर निगम कमिश्नर अक्षत जैन ने ग्रहण किया पदभार : कहा – जन-समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण 

रीवा।भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी अक्षत जैन ने आज नगर पालिक निगम रीवा के कमिश्नर के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और शहर की बुनियादी सुविधाओं तथा विकास कार्यों की समीक्षा की।नवागत कमिश्नर श्री जैन इससे पूर्व बैतूल जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं।

अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले श्री जैन 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।बैतूल में उनके कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की काफी सराहना की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button