इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

मोदी के जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प, गौरीघाट में 1.11 लाख दीपों से मां नर्मदा का श्रृंगार

जबलपुर, यश भारत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को सेवा गतिविधियों की शुरुआत हुई। गौरीघाट में 1 लाख 11 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर मां नर्मदा का दीपों से श्रृंगार किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और देश सेवा के लिए प्रार्थना की गई। कार्यक्रम के साथ रक्तदान अभियान की भी शुरुआत हुई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश, गरीब और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। प्रचारक के रूप में साइकिल से देश के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण करने से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा गया कि विपरीत परिस्थितियों को अवसर में बदलने की दिशा में उन्होंने काम किया। गुजरात भूकंप के बाद हुए विकास का भी उदाहरण दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण और जनहित से जुड़ी कई योजनाएं संचालित हुईं, जिससे बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला। जन्मदिवस को सेवा के संकल्प के रूप में मनाते हुए विभिन्न गतिविधियां करीब एक माह तक आयोजित की जाएंगी।
राहुल गांधी के बयान पर साधा निशाना दीपोत्सव को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वक्ताओं ने कहा कि दीपदान भारतीय संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। भगवान राम के अयोध्या लौटने से लेकर घर-परिवार में आरती और दीप प्रज्ज्वलन की परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा गया कि अपनी संस्कृति और परंपराओं पर सभी को गर्व होना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button