भोपाल

पुराने कंट्रोल रूम के सामने डिवाइडर में एक सप्ताह से खुला पड़ा गड्ढा, पाइप भी बाहर 

पुराने कंट्रोल रूम के सामने डिवाइडर में एक सप्ताह से खुला पड़ा गड्ढा, पाइप भी बाहर 
फोटो कैप्शन: जहांगीराबाद क्षेत्र में पुराने कंट्रोल रूम के सामने डिवाइडर में खुला पड़ा गड्ढा
भोपाल, यश भारत । शहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। यहां पुराने कंट्रोल रूम के सामने सड़क के डिवाइडर में खोदा गया गड्ढा पिछले करीब एक सप्ताह से खुला पड़ा है। गड्ढे से पाइप भी बाहर निकला हुआ है, लेकिन अब तक न तो इसकी मरम्मत की गई है और न ही इसे ढकने की कोई व्यवस्था की गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइन से जुड़े कार्य के दौरान कर्मचारियों द्वारा डिवाइडर में गड्ढा खोदा गया था। काम पूरा होने के बाद भी गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया, जिससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को खतरा बना हुआ है।
यह स्थान जहांगीराबाद क्षेत्र का व्यस्त मार्ग है, जहां दिनभर वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में डिवाइडर में खुला पड़ा गड्ढा कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। खासकर रात के समय कम रोशनी के कारण वाहन चालकों को गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार विभाग की लापरवाही के कारण नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।
रहवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गड्ढे को भरकर या ढककर सुरक्षित किया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। उनका कहना है कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है, इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button