जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कटनी के बदमाश ने मैहर से चुराई बुलेरो जबलपुर स्टेशन में जीआरपी के हत्थे चढ़ा

मैहर पुलिस को दी सूचना आरोपी के कब्जे से 11 लाख का माल बरामद 

कटनी के बदमाश ने मैहर से चुराई बुलेरो जबलपुर स्टेशन में जीआरपी के हत्थे चढ़ा

मैहर पुलिस को दी सूचना आरोपी के कब्जे से 11 लाख का माल बरामद 

कटनी, यशभारत। कटनी के एक शातिर बदमाश ने मैहर से बुलेरो कार एवं मोबाइल चोरी करने के बाद जबलपुर स्टेशन पहुंचा जहां वह जीआरपी के हत्थे चढ़ गया। उक्त बदमाश जीआरपी की हत्थे उस समय चढ़ गया जब वह मुख्य रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था इसी दौरान गस्त कर रही जीआरपी टीम की नजर उसके ऊपर पड़ी तो भागने का प्रयास किया जिसे बाद में घेराबंदी कर  दबोच लिया गया। जिसके कब्जे से चोरी के चार मोबाइल एवं स्टेशन के छुपा कर रखी बुलेरो कार एवं नगदी रकम जप्त की गई। बाद में इस मामले की जानकारी जीआरपी जबलपुर द्वारा मैहर पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई।

1757145002 WhatsApp Image 2025 09 06 at 1.17.59 PM (1)

इस संबंध में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत ने बताया कि जीआरपी के हत्थे चढ़ा शातिर बदमाश 28 वर्षीय विलास गुप्ता पिता रामबाबू गुप्ता रोशन नगर कटनी का रहने वाला है। जिसके कब्जे से लगभग बुलोरो कार मोबाइल एवं नगदी 4 हजार रुपए सहित 11 लाख का सामान जब्त किया गया। शातिर बदमाश ने दो दिन पूर्व मैहर से बुलोरो कार एवं चार मोबाइल चुरा कर फरार हो गया था जिसकी मैहर पुलिस द्वारा तलाश की जा रही थी। जीआरपी सूत्रों के अनुसार आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाता था।शनिवार देर रात जीआरपी को सूचना मिली कि आरोपी जबलपुर स्टेशन के आसपास देखा गया है। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी में चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया गया।जीआरपी ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पकड़ शातिर बदमाश से पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है। उक्त कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत अरुण तिवारी संतोष कुशवाहा सत्येंद्र सिंह परशुराम रविकांत संजीव कुमार आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button