भोपालमध्य प्रदेश

आधी रात को सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल, बदमाशों क़ी हुई धरपकड़

आधी रात को सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल, बदमाशों क़ी हुई धरपकड़

​भोपाल, यश भारत। ​राजधानी में अपराधियों के हौसले पस्त करने और कानून का इकबाल बुलंद करने के लिए भोपाल पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ऑपरेशन क्लीन के तहत बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की अलग-अलग टुकड़ियों ने शहर के पुराने और संवेदनशील इलाकों में एक साथ दबिश दी, जिससे सूचीबद्ध बदमाशों और निगरानीशुदा गुंडों में हड़कंप मच गया।
​ इतवारा में आधी रात को खटखटाए गुंडों के दरवाजे
​थाना तलैया पुलिस ने इतवारा और आसपास के तंग इलाकों को अपनी रडार पर लिया। भारी पुलिस बल के साथ निकली टीम ने इलाके के कुख्यात और लिस्टेड बदमाशों के घरों पर आधी रात को छापेमारी की। पुलिस ने न केवल उनकी मौजूदगी जांची, बल्कि उनके वर्तमान कामकाज और संदिग्ध गतिविधियों का कच्चा चिट्ठा भी खंगाला। इस अचानक हुई घेराबंदी से कई बदमाश घर छोड़कर भागने की फिराक में दिखे, जिन्हें पुलिस ने सख्त हिदायत दी।

​गौतम नगर और आरिफ नगर में अभेद्य घेराबंदी
​इधर, थाना गौतम नगर पुलिस ने आरिफ नगर चौक को केंद्र बनाकर पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी ली गई और देर रात बेवजह घूमने वाले तत्वों से कड़ी पूछताछ की गई। पुलिस की इस सक्रियता का असर यह रहा कि क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह खाली नजर आईं। आरिफ नगर के आसपास के संवेदनशील पॉइंट्स पर पुलिस ने नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखी।
​संदेश साफ: अपराध छोड़ो या शहर
​पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य साफ है शहर में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के मन में पुलिस का डर पैदा करना। अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान महज शुरुआत है; आने वाले दिनों में शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी इसी तरह की सरप्राइज चेकिंग जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button