
शाजापुर के मक्सी स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी, ट्रेन दो हिस्सों में बंटी,
वीडियो देखेंमध्यप्रदेश में आज एक बड़ा रेल हादसा टल गया। शाजापुर जिले के मक्सी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैन से गुना जा रही एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
सूत्रों के अनुसार, हादसे की प्राथमिक वजह रेलवे पटरी का टूटना बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे द्वारा तत्काल राहत एवं रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया, जो समाचार लिखे जाने तक जारी था।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना की तकनीकी जांच प्रारंभ कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि पटरी टूटने के पीछे वास्तविक कारण क्या था। फिलहाल प्रभावित ट्रैक पर रेल यातायात को नियंत्रित किया गया है।
वहीं, इस घटना के चलते कुछ समय के लिए रेल सेवाएं प्रभावित रहीं, लेकिन प्रशासन द्वारा स्थिति को तेजी से सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।







