दुर्गाउत्सव में दिखेगी शहर को मिली सौगात की झलक
सिविल लाइन में बन रही फ्लाईओवर की झांकी

जबलपुर यश भारत। शारदेय नवरात्र की मौके पर शहर में सजने वाले दुर्गा पंडालो में कुछ अलग करने की चाहत रखने वाली दुर्गा उत्सव समितियां एक से बढ़कर एक झांकियां के निर्माण में लगी है। इसी क्रम में सिविल लाइन की बाल दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा इस वर्ष शहर को मिली प्रदेश की सबसे बड़ी फ्लाईओवर की झांकी का निर्माण किया जा रहा है। समिति के सदस्य रात दिन एक करके इस स्वरूप देने में लगे हैं। इसका निर्माण करीब करीब 1 एकड़ में किया जा रहा है और सुरक्षात्मक दृष्टि से भी इसी तैयार किया जा रहा है।
समिति के संरक्षक कमलेश अग्रवाल और अध्यक्ष मुन्ना राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति के द्वारा इसके पूर्व में भी एक से बढ़कर एक झांकियां और अनुकृति दुर्गोत्सव के समय बनाई जा चुकी है। समिति की हर साल यह कोशिश रहती है कि नवरात्र पर कुछ नया अलग हटके किया जाए और अब जबकि शहर को फ्लाईओवर के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है तो हमारी समिति ने निर्णय लिया कि इस वर्ष प्रतीकात्मक रूप से इसी की झांकी तैयार की जाए जिसका निर्माण कार्य पिछले कई दिनों से चल रहा है और समय रहते इसी पूरा कर लिया जाएगा।
पंचमी को श्रद्धालुओं को किया जाएगा समर्पित
कमलेश अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र की पंचमी के अवसर पर इस फ्लाईओवर का बाकायदा लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सिंह महापौर जगत बहादुर अन्नू वह अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उद्घाटित कर श्रद्धालुओं को समर्पित किया जाएगा और उसके बाद श्रद्धालु इस फ्लाईओवर का अवलोकन के साथ ही माता रानी के दर्शन भी कर पाएंगे।
52 वां वर्ष है समिति का
बाल दुर्गा उत्सव समिति सिविल लाइन का यह 52 वां वर्ष है। इसके पूर्व वर्षों में भी समिति के द्वारा लक्ष्मण झूला वैष्णो देवी की गुफा बाघा बॉर्डर चीन बॉर्डर नर्मदा नदी टाइटैनिक जैसी एक से बढ़कर एक झांकियां बनाई जा चुकी हैं जो शहर में चर्चित भी रहीं। इस वर्ष बनाई जा रही फ्लाईओवर के निर्माण में करीब 12 से 13 लाख रुपए का खर्च आने का अनुमान बताया गया है। समितिसमिति संरक्षक श्री अग्रवाल और अध्यक्ष श्री राजपूत ने शहर वासियों से अपील की है कि नवरात्रि की मौके पर वह एक बार अवश्य जाकर उनकी इस कोशिश का अवलोकन करें। साथ ही भव्य स्वरूप में विराजने वाली मातारानी के दर्शनकर पूण्य लाभ अर्जित करें |







