हावड़ा एक्सप्रेस में निकला विशालकाय अजगर, यात्रियों में मचा हड़कंप
जबलपुर यशभारत।

हावड़ा एक्सप्रेस में निकला विशालकाय अजगर, यात्रियों में मचा हड़कंप
जबलपुर यशभारत। बे मौसम हो रही बारिश के कारण एक बार फिर ट्रेनों में जहरीले जीव जंतु निकलने शुरू हो गए हैं। ऐसा एक मामला हावड़ा एक्सप्रेस में सामने आया है जिसमें एक विशालकाय अजगर अग्निशमन यंत्र के नीचे से निकल कर कोच के गेट पर चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि यह मामला
चेन्नई सेंट्रल से हावड़ा जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन का है। जिसमें उस समय हड़कंप मच गया जब बाथरूम के पास यात्रियों ने एक विशालकाय अजगर को रेंगते हुए देखा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर करीब 8 से 10 फीट लंबा था और वह बाथरूम के पास रखे अग्निशमन सिलेंडर से ट्रेन के गेट की ओर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। अचानक इस दृश्य को देखकर यात्री घबरा गए और कोच में चीख-पुकार मच गई। सूत्रों के मुताबिक ट्रेन स्टाफ को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तत्काल कोच को खाली कराया गया और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद ट्रेन को नजदीकी स्टेशन पर रोका गया, जहां रेलवे सुरक्षा बल और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया।रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह घटना संभवतः किसी स्टेशन के आसपास के जंगल या झाड़ियों वाले क्षेत्र से गुजरते समय हुई होगी, जहां से अजगर ट्रेन में घुस आया। अजगर को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम ने उसे सुरक्षित जगह पर छोड़ दिया है। घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा और कई यात्रियों ने ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।







