भोपालमध्य प्रदेश

कलयुगी पिता ने पुत्र पर चलाई लाइसेंसी राइफल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कलयुगी पिता ने पुत्र पर चलाई लाइसेंसी राइफल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

​भोपाल, यशभारत। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में पारिवारिक कलह के चलते एक पिता द्वारा अपने ही बेटे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल और कार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
​पुलिस के मुताबिक, फरियादी राज चौरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पिता शांति स्वरूप उर्फ बंटी चौरसिया अक्सर घर में लड़ाई-झगड़ा करते थे, जिसके चलते वे पिछले दो माह से अलग रह रहे थे। 11 मई की रात करीब 10:45 बजे जब राज अपने घर की बालकनी में खड़ा फोन पर बात कर रहा था, तभी पिता शांति स्वरूप वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश के चलते लाइसेंसी राइफल से राज पर फायर कर दिया। गोली राज के बगल से निकल गई, जिससे उसकी जान बाल-बाल बची। घटना के बाद आरोपी अपनी सफेद कार से मौके से फरार हो गया था।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी अनुराग लाल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर दबिश देकर आरोपी शांति स्वरूप चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से .315 बोर की लाइसेंसी राइफल, तीन जिंदा राउंड और वारदात में इस्तेमाल कार जब्त की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button