जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की झूठ की दुकान नहीं चलेगी : वीडी शर्मा, शहर प्रवास पर आने के दौरान पत्रकारों से चर्चा में प्रियंका, राहुल गांधी सहित कांग्रेस पर साधा निशाना

 

विकास और गरीब कल्याण के आधार पर भाजपा लड़ रही चुनाव, मिल रहा जनता का आशीर्वाद

जबलपुर, यश भारत। कांग्रेस केवल और केवल जूठ की दुकान है और दुकान अब मध्य प्रदेश में नही चलने वाली है। 15 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस ने जिन किसानों को डिफाल्टर घोषित किया था भाजपा ने उन सभी किसानों के 2200 करोड़ रुपए जमा करके उन्हें डिफाल्टर से नॉर्मल बनाया था। इस बार भाजपा विकास और गरीब कल्याण के आधार पर चुनाव में उतर रही है ,भाजपा का हर एक कार्यकर्ता जोश उत्साह के साथ प्रत्येक बूथ में मेहनत कर रहा है, भाजपा को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा प्रचंड मतों से विजई होगी। ये सारी बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जबलपुर प्रवास के दौरान कहीं। जबलपुर में भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में शामिल होने के बाद वीडी शर्मा ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी ने जिस तरह झूठी घोषणाएं की हैं जनता उन सबका जवाब मांग रही है। इसके साथ ही श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मध्य प्रदेश बीमारू राज्य बन गया था लेकिन भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश विकसित राज्य की श्रेणी में आ चुका है। इस दौरान वीडी शर्मा ने कांग्रेस के दिग्गज दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने आतंकवाद का समर्थन किया है जो कि गलत है।

 

मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जूठ की दुकान नहीं चलेगी : वीडी शर्मा, शहर प्रवास पर आने के दौरान पत्रकारों से चर्चा में प्रियंका, राहुल गांधी सहित कांग्रेस पर साधा निशाना

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu