जबलपुरमध्य प्रदेश
पानी भरने की सूचना पर सुबह-सुबह पहुंचे महापौर

राहत कार्य करने में जुटा नगर निगम का अमला… बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा दिलवाएंगे महापौर

जबलपुर,यशभारत। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने केंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जलप्लावन से प्रभावित कई कॉलोनियों का निरीक्षण किया और खाद्य सामग्रियां लोगों तक भिजवाईं। गुरूवार सुबह महापौर नगर निगम अमले के साथ जल प्लावन प्रभावित कॉलोनियों में पहुंचे और लोगों से हालचाल जाने। इस दौरान महापौर ने लोगों से कहा कि बारिश से हुए नुकसान का वे मुआवजा दिलवाएंगे। महापौर के निरीक्षण के बाद नगर निगम अमले ने जलप्लावन प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य शुरू कर दिया है। महापौर ने नगर निगम अमले को 24 घ्ंाटे मुस्तैद रहकर जलप्लावन क्षेत्रों में लोगों को राहत देने निर्देश जारी किए हैं। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि पहले भाजपा के राज में शहर कई नालों को 100 फीट से संकरा करके 12 फीट का कर दिया गया जिससे जलप्लावन के हालात निर्मित हो रहे हैं। इससे निपटने प्रयास किए जा रहे हैं। विदित हो कि बीती रात महापौर के द्वारा शीतला माई वार्ड के अंतर्गत आने वाले जलप्लावन क्षेत्र कोरी मोहल्ला, ताम्रकार मोहल्ला एवं अन्य मोहल्लों का निरीक्षण किया गया था।






