Sona-Chandi Ke Bhav:सोने के रेट में हुई बड़ी उछाल,चांदी की रेट भी बढ़ी,देखिए सोना चांदी का ताजा रेट

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज (सोमवार) सोने और चांदी के दाम में तेजी देखने को निली है. सोने की कीमत 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 69 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 58544 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 69095 रुपये है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, शुक्रवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 58395 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज (सोमवार), 26 जून की सुबह 58544 रुपये तक पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है.
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत 58310 रुपये पहुंच गई है. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 53626 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 43908 पर पहुंच गए हैं. इसके अलावा 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज 34248 रुपये तक जा पहुंचा है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत उछाल के साथ आज 69095 रुपये की हो गई है.
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 58395 58544 149 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 58161 58310 149 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 53490 53626 136 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 43796 43908 112 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 34161 34248 87 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 68304 69095 704 रुपये महंगी
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.







