जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शराब दुकान के आसपास ताबड़तोड़ मारे छापे , 150 पर प्रकरण दर्ज

 

जबलपुर, यशभारत। खुले में शराब पीकर माहौल बिगाडऩे वाले तत्वों पर जबलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शराब दुकानों के आसपास बड़ी छापेमार कार्रवाई वाहन चलाते समय शराब पीने वाले, अहातों और शराब दुकान के पास शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान करीब 150 पर प्रकरण दर्ज किये गए है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद पूरे शहर में चर्चा है।

जानकारी अनुसार एसपी टीके विद्यार्थी ने बताया कि जबलपुर में सख्ती के साथ शराब दुकानें के आसपास, वाहन चलने वाले,  शराब पी रहे लोगों पर कार्रवाई की गई है। पुलिस बल ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले, और खुले में शराब पीने वालों तत्वों को पकड़ा गया। इस कार्रवाई में शहर के सभी थानों कें प्रभारी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button