जबलपुरमध्य प्रदेश

CRIME NEWS JABALPUR, जबलपुर में कुए के अंदर छेद में फंस गया युवक : दम घुटने से निकला दम, क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। थाना माढ़ोताल के लमती में आज उस वक्त हड़कं प मच गया जब कुए के अंदर छेद में एक युवक फंसा हुआ मिला। जिसे ग्रामीणजनों की सहायत से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है। तो वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

जानकारी अनुसार थाना प्रभारी रीना पांडेय शर्मा ने बताया कि विनोद केवट 30 वर्ष निवासी लमती ने सूचना दी कि उसका बड़ा भाई शिवप्रसाद केवट 38 वर्ष रात 8 बजे झोपडी में सोने गया था। आज सुबह देखा तो उसका भाई शिवप्रसाद कुएं के अंदर छेद में फंसे थे। जिसके बाद गॉव वालों की सहायता से भाई को कुए के बाहर निकाला लेकिन तब तक भाई की मौत हो चुकी थी। पंचनामा कार्यवाही कर शव केा पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button