जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में रीवा की महिला के साथ दुष्कर्म : पांच वर्ष के बच्चे के साथ रह रही पीडि़ता से मकान मालिक ने की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर, यशभारत। थाना अधारताल अंतर्गत महाराजपुर में रीवा निवासी एक महिला के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीडि़ता अपने पति को छोड़कर पांच वर्ष के बच्चे के साथ अकेली रह रही थी। तभी महिला के साथ मकान मालिक युवक ने प्यार का झांसा देकर ज्यादती कर दी। जब युवक लगातार प्रताडि़त करने लगा तो अंतत: पीडि़ता ने मकान बदल दिया, लेकिन आरोपी ने इस बात को लेकर जब, जमकर मारपीट की, तब मामले का खुलासा हुआ। रोते हुए थाने पहुंची पीडि़ता की आपबीती सुनकर मुस्तैद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रीवा निवासी 25 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर बताया कि वह मूलत: रीवा की निवासी है। उसका विवाह 2016 में तेवर निवासी युवक के साथ हुआ था। जिससे उसे एक बच्चा है। लेकिन पति के साथ झगड़ा होने पर वह महाराजपुर में किराए के मकान में बच्चे सहित अलग रह रही थी।

प्यार का झांसा देकर उठाया फायदा
थाने पहुंची पीडि़ता की मानें तो वह 25 सौ रुपये में मुकेश पटैल 45 वर्ष के किराए के मकान में रहने लगी। जहां आरोपी ने शादी का झांसा देकर उससे ज्यादती की। जब उसने विरोध किया तो जल्द ही शादी करने का आश्वासन दिया। लेकिन आरोपी पहले से शादीशुदा था। इसके बाद उसने घर बदलने का फैसला किया। लेकिन आरोपी उससे मारपीट कर प्रताडि़त करने लगा। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button