जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

बिजली उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से बिजली बिल में उनके सिक्योरिटी डिपाजिट पर 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा

 

जबलपुर, यशभारत। बिजली उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने में मिलने वाले बिलों में फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज पुराने नहीं बल्कि नए फॉर्मूले से बनाया हुआ जोड़ा जाएगा। बिलों में इस  चार्ज का नाम भी बदला हुआ रहेगा। उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से बिजली बिल में उनके सिक्योरिटी डिपाजिट पर 6.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इससे पूर्व यह 4.25 प्रतिशत ब्याज देय था।  इसे अब फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट की जगह फ्यूल एंड पावर पर्चेस एडजेस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) कहा जाएगा। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी में नए फार्मूले को लागू करने की कवायद चल रही है। गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष की हर तिमाही में फ्यूल कास्ट एडजस्टमेंट (एफसीए) कम ज्यादा होता रहता था। अभी तक मिलने वाले बिजली बिलों में यह 34 पैसे प्रति यूनिट जोड़ा जा रहा था। नए फॉर्मूले में नया सरचार्ज जितना तय होगा उतना ही प्रति यूनिट वसूला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button