जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में बाल अधिकार सरंक्षण आयोग सदस्य ने कहा बाल अधिकारों का हनन न हो इसका ध्यान रखें

जिला शिक्षा केंद्र में आयोजित हुई कार्यशाला

 

c7e386c8 be88 45f0 b305 4b2ce0eac543

जबलपुर यशभारत। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अंतर्गत मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वाधान में जिला शिक्षा केन्द्र जबलपुर द्वारा संयुक्त संचालक लोक शिक्षण डॉ. आर. के. स्वर्णकार के निर्देशन में कार्यशाला का आयोजन प्रांतीय शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर में किया गया । बाल अधिकार संरक्षण आयोग आयोग के सदस्य अनुराग पाण्डेय के मुख्यातिथ्य में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ राष्ट्रगान व सरस्वती पूजन के द्वारा हुआ कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों सी.डब्ल्यू. सी. अध्यक्ष जिला जबलपुर यशवेन्द्र कांगले, पूर्व अध्यक्ष मनीष पाण्डेय सहायक संचालक, संयुक्त संचालक कार्यालय जबलपुर डी. के. खरे, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बाल अधिकारों व उनके संरक्षण पर विस्तृत प्रकाश डाला ।

 

 

139b0858 9510 4501 8503 55f3adee39b0 जिला परियोजना समन्वयक योगेश शर्मा ने सभी अतिथियों का शॉल, श्रीफल, मोमेन्टों व तुलसी का पौधा भेंटकर अभिनंदन किया। नि:शुल्क और बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम की विस्तृत व्याख्या ए.पी.सी. प्रेमनारायण तिवारी ने की मुख्य अतिथि ने कार्यशाला में उपस्थित सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी जिला परियोजना समन्वयक, ए.पी.सी., बी.आर.सी.सी. बी.ए.सी. व जनशिक्षकों का प्रश्नमंच आयोजित कर निराकरण प्रस्तुत किया। अंत में कार्यशाला में आये हुए सभी अतिथियों का आभार प्रदर्शन ए.पी.सी. घनश्याम बर्मन ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button