जबलपुर भेड़ाघाट बायपास में वीभत्स सड़क हादसा : बुजुर्ग के हाथ-पैर और सिर धड़ से अलग

जबलपुर, यशभारत। दुर्घटनाओं के लिए पहचान बना चुका भेड़ाघाट में अलसुबह एक वीभत्स सड़क हादसे ने सभी के रौंगटे खड़े कर दिए। दरअसल एक बुजुर्ग का शव क्षतविक्षत हालत में सड़क पर यहां वहां पड़ा नजर आया। बुजुर्ग के हाथ-पैर, सड़क में ही चिपक के रह गए और कुछ हिस्से दूर पड़े नजर आए।
संजीवनी नगर थाना अंतर्गत अंधूमक बायपास के पास ओव्हर ब्रिज में पंजाबी ढाबा के पास अलसुबह भीषण सड़क दुर्घटना में बुर्जुग की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के दौरान मृतक का सिर, हाथ और पैर, धड़ से अलग हो गए। हादसे के दौरान मृतक करीब दो किमी तक घिसटा, जिसकी जिसने भी यह दृश्य देखा तो उनका कलेजा मुंह को आ गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अंधूमक बायपास में पंजाबी ढाबा, ओव्हर ब्रिज में किसी अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को सीधी टक्कर मार दी। हादसे के दौरान मृतक अज्ञात वाहन में ही फंस गया और घिसटते हुए उसके हाथ और पैर धड़ से अलग हो गए।
मृतक की शिनाख्त करना भी मुश्किल
मौके पर पहुंची संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि कयास लगाए जा रहे है कि बुजुर्ग पैदल ही था। जिसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है। हादसे में बिखरे से शव से मृतक की पहचान का अंदाजा लगाया भी मुश्किल हो रहा है। तो वहीं, राहगीरों ने जैसे ही शव को देखा तो ठिठक कर रह गए। बहरहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।







