गुप्तदान का बहाना बनाकर सोने की चेन और अंगूठी की पार : कहा-आर्शीवाद देकर हो गया गायब

्जबलपुर, यशभारत। थाना पनागर में ठगी का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जहा, गुप्ता दान का हवाला देकर इलेक्ट्रिकल्स दुकान संचालक की हजारों रुपये की सोने की चैन और अंगूठी पार कर आरेापी ठगबाज मौके से फरार हो गया। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि मनीष जैन 45 वर्ष निवासी पनागर ने बताया कि उसकी इलेक्ट्रिकल्स दुकान कमानिया गेट के पास है। जब वह अपनी दुकान में था तभी एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 52 वर्ष का आया । उसने दुकान से बल्व खरीदे और कहा कि वह पनागर जैन मंदिर में गुप्त दान करने आया है। उसने उक्त व्यक्ति से नाम पूछा तो नहीं बताया और कहा कि नरसिंहपुर के पास का निवासी हूं।
आर्शीवाद देकर चलता बना
ठग ने दुकानदार को 500 रूपये के 2 नोट और 100 रूपये का एक नोट कुल 1100 रूपये दिये और कहा कि आप रूपये रखकर गुप्त दान कर देना और सोना से टच कर दो जिससे रूपये सोने के समान पवित्र हो जायेगा । उसने उस व्यक्ति की बातों में आकर अपनी सोने की चैन एवं 2 अंगूठी को नोटों से टच कराया तभी उसने कहा कि इसे 100 रूपये के नोट मे लपेट कर ड्रॉज मे रख देता हूॅं, एैसा कहते हुये उसकी चेन एवं 2 अंगूठी को 100 रूपये के नोट में लपेटकर उसकी सोने की अंगूठी एवं चैन रूपये के साथ ड्रॉज में रखने का नाटक किया और उससे आशीर्वाद लेकर चला गया ।
नहीं मिला महाठग
जब उसने ड्राज चैक किया तो पता चला कि उसमें उस व्यक्ति के द्वारा दिये गये रूपये ड्राज में थे लेकिन उसकी सोने की अंगूठी एवं चैन नहीं थीं उसने तुंरत बजार में उक्त व्यक्ति को तलाश किया लेकिन नहंीं मिला।







