जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका, शुरू करने से पहले केसरी पगड़ी पहन अमृतसर पहुंचे

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शाम को पंजाब में एंट्री करेगी। इससे पहले यात्रा के तय शेड्यूल में बदलाव हुआ है। राहुल गांधी हरियाणा के अंबाला से निकलकर अमृतसर पहुंचे। यहां उन्होंने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। राहुल गांधी ने सिर पर पगड़ी पहन रखी है। उनके साथ पंजाब में कांग्रेस के विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

प्रताप सिंह बाजवा ने उन्हें गोल्डन टेंपल के बारे में जानकारी दी। गोल्डन टेंपल में अचानक एक कैमरामैन गिर पड़ा तो राहुल गांधी उसे उठाने के लिए दौड़ पड़े। भारत जोड़ो यात्रा हरियाणा में खत्म हो गई है। आज शाम भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App