Uncategorized
जबलपुर में 14 साल की किशोरी को बंधक बनाकर बलात्कार : 15 दिन बहन के यहां रखा, फिर छोड़कर भाग गया
- मझौली से पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जबलपुर, यशभारत। अधारताल में 14 साल की किशोरी को बंधक बनाकर बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। आरोपी ने पहले तो पीडि़ता को अपने प्रेम के जाल में फंसाया और फिर उसका अपहरण कर अपहरण कर ले गया। वहीं, जब परिजनों ने किशोरी की तलाश की तो उसका कहीं पता नहीं चल सका। जिसके बाद थकहार कर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर आरोपी की सरगर्मी से तलाश की तो पता चला कि आरोपी अपनी बहन के यहां किशोरी को बंधक बनाकर रह रहा है। वहीं, आरोपी को भी पुलिस की लोकेशन पता चली जिसके बाद वह किशोरी को
छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने किशोरी को दस्तयाब कर, आरोपी को बमुश्किल मझौली से दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।
एसआई ऊषा विश्वकर्मा ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय निवासी 14 वर्षीय मासूम के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई है। पुलिस ने अपहरण का मामला कायम कर जांच में लिया था।
छोड़कर चला गया था आरोपी
पुलिस ने बताया कि आरोपी मामला दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना लगी कि किशोरी को आरोपी रोहित कोल पिता सुखलाला कोल 20वर्ष निवासी धमधमा मझौली बंधक बनाकर रखे हुए है। जो पुलिस की सुगबुगाहट पाकर, किशोरी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।
कि शोरी को किया दस्तयाब
आरोपी के किशोरी को छोड़कर चले जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर किशोरी को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। लेकिन आरोपी लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। जिसे दबोचने पुलिस लगातार जगह-जगह दबिश दे रही थी।




