जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कुंडम के तिलसानी में सड़ गया 6 हजार क्ंिवटल गेहूं

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर की कुंडम तहसील स्थित मध्यप्रदेश वेयरहाउस एंड लॉजिस्टिक कार्पोरेशन की तिलसानी केप शाखा में 6 हजार क्विंटल गेहूं और धान सडऩे का मामला सामने आया है। करीब 6 हजार क्विंटल गेहूं और धान की कीमत करीब 1 करोड़ बताई जा रही है। वेयरहाउस में पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण खुले आसमान में गेहूं और धान को रखा गया था। जिसके कारण बारिश और धूप में सारा अनाज सड़ चुका है। अनाज के साथ-साथ बोरे भी पूरी तरह सड़ चुके हैं। अनाज की हालत यह हो गई है कि गेहूं में घुन तो चावल से इल्लियां गिर रही हैं। जानकारी के मुताबिक करीब 6 हजार क्विंटल गेहूं और धान का भुगतान किसानों को कर दिया गया लेकिन सरकार का पैसा बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है यदि कैप में अच्छी तरह से अनाज को ढक कर रखा जाता तो शायद अनाज खराब नहीं होता। वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है जो निरीक्षण करने के बावजूद सख्त कदम नहीं उठा पाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button