
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब ‘दीदी मां’ कहलाएंगी। 17 नवंबर को उमा भारती को संन्यास लिए 30 साल पूरे हो रहे हैं। इस संबंध में पूर्व सीएम ने एक-एक कर करीब 17 ट्वीट किए हैं। इनमें उन्होंने बचपन से लेकर संन्यास लेने, राजनीतिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि के बारे में कई अहम बातें लिखी हैं। उमा ने परिवारजनों को सभी बंधनों से मुक्त करने और खुद के भी पारिवारिक बंधनों से मुक्त होने की बात कही है। उमा ने 17 नवंबर 1992 को अमरकंटक में दीक्षा ली थी।







