शातिर बदमाश मुकेश पर एनएसए की कार्रवाई : 25 अपराध है दर्ज

जबलपुर, यशभारत। मदनमहल पुलिस ने शातिर बदमाश मुकेश उर्फ मुक्कू पर एनएसए की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ अनेक संगीन धाराओं में 25 अपराध दर्ज है।
जानकारी अनुसार चौकी प्रभारी बस स्टेण्ड उप निरीक्षक नितिन पाण्डे ने बताया कि मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू पिता महेश पटेल 26 वर्ष निवासी मेहता मदनमहल के खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, छेड़छाड, जुआ एक्ट तथा आम्र्स एक्ट के 25 अपराध दर्ज है, आरोपी के खिलाफ अनेक बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गयी। किंतु मुकेश में सुधार नहीं आया और आरोपी लगातार अपराध घटित किये जा रहा था। एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने आदेशित किया गया। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खाण्डेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभात शुक्ला के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू के खिलाफ एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियों केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश मुकेश पटेल उर्फ मुक्कू जो थाना गढ़ा में चाइना चाकू के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया था । जिसे मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था, मुकेश पटेल को थाना मदनमहल पुलिस द्वारा पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है। जारी एन.एस.ए. के वारंट में विधिवत गिरफ्तार करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराया जायेगा।







