जबलपुरमध्य प्रदेश

फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में था फरार

जबलपुर,यशभारत। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में अनिराज नायडू की हत्या और ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे इनामी आरोपी शेख आदिल को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बड़ी संख्या में अवैध हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में भी लिप्त था।

WhatsApp Image 2026 08 18 at 15.09.49

 

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर फरार और इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 अगस्त को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि माढ़ोताल के अपराध क्रमांक 903/2023 में धारा 302 और ग्वारीघाट के अपराध क्रमांक 365/2023 में धारा 307, 34 के तहत फरार आरोपी शेख आदिल लॉर्डगंज थाना क्षेत्र की भूलन बस्ती में एक मकान में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी की कमर से एक देशी पिस्टल मिली, जिसकी मैगजीन में चार कारतूस लोड थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मकान से दो और देशी पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 12 बोर और 315 बोर के कट्टे, एक अन्य कट्टा, दो एयर गन, तलवार, बका और चाकू बरामद किए। इसके अलावा 50 कारतूस, फायर किए जा चुके 68 खाली खोखे, नौ खाली मैगजीन, 23 मोबाइल फोन और आरोपी का पासपोर्ट भी जब्त किया गया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह छोटू उर्फ सुयश चौबे गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने छोटू चौबे के कहने पर अनिराज नायडू की हत्या करने तथा रतन यादव पर गोली चलाने वाले आरोपियों को हथियार और कारतूस उपलब्ध कराने की बात स्वीकार की है। हालांकि इन आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

03 1

पुलिस ने हथियार बरामदगी के मामले में शेख आदिल के अलावा शेखर चौबे, सुयश उर्फ छोटू चौबे और बाबू सिंधी के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शेख आदिल को माढ़ोताल के हत्या और ग्वारीघाट के हत्या के प्रयास के मामलों में भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार शेख आदिल कुख्यात बदमाश छोटू चौबे गैंग का सक्रिय सदस्य है। छोटू चौबे को उसकी आपराधिक गतिविधियों के चलते करीब दो माह पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध किया गया था।

कार्रवाई में इनकी रही भूमिका: डीएसपी क्राइम शैलेष मिश्रा के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, प्रशांत सोलंकी, संतोष पांडे, प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव सहित आरक्षक प्रीतम उपाध्याय, शिव सिंह, अजीत कुमार, सत्येंद्र बिसेन, मुकेश परिहार, इंद्रजीत, संतोष शाह, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे और आशुतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button