जबलपुरमध्य प्रदेश

सालीबाड़ा का पुल बोला- हुआ है भ्रष्टाचार, भरभराकर गिर गया

जबलपुर, यशभारत। बरगी के पास देबधार सालीबाड़ा गांव के पास कुछ सालों पहले बना पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पुल को बनवाया गया था जो कि थोड़ी सी बारिश में ही बीच से टूट गया। टूटे हुए पुल का वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया में वायरल किया है। जानकारी के मुताबिक यह पुल २ से ३ गांव को जोड़ता है।

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक कुछ साल पहले प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत देवधार सालीबाडा और नकटिया गांव तक के लिए सड़क बनवाई गई थी। और इसी सड़क के बीच में यह पुल बना था। हाल ही में हुई बारिश के बाद पानी के उफान आने के चलते पुल टूट गया। अब इस टूटे पुल का वीडियो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button