जबलपुरमध्य प्रदेश

कोतवाली में नौकरानी निकली चोरनी : टाइल्स व्यापारी का लॉकर क्रेक कर चुराए 80 हजार रुपए नगद और लाखों के जेवरात, पुलिस ने दबोचा

जबलपुर, यशभारत। कोतवाली के विवेकानंद वार्ड चेरीताल में टाइल्स व्यापारी ने घरेलु कार्य करने युवती को काम पर रखा, लेकिन उसकी नजर व्यापारी के लॉकर पर थी। जिसके बाद नौकरानी ने घर में काम के बहाने धीरे-धीरे चोरी करना शुरु कर दिया। पहले तो व्यापारी को कुछ पता नहीं चला लेकिन जब लॉकर से 80 हजार रुपये की रकम गायब हो गयी तो व्यापारी को शक हुआ और जब उसने सीसीटीव्ही फुटेज चेक किया तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। तो वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद नौकरानी ने घर में काम करना बंद कर,गायब हो गयी। जिसके बाद व्यापारी ने कोतवाली थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस को मिले फुटेज के बाद शातिर नौकरानी को दबोच लिया।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शिवा अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल निवासी चेरीताल सुभाष ट्रांसपोर्ट के सामने ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने अपने घर में काम के लिए अंजली अहिरवार 20 साल को घर पर रखा था, जो स्थानीय है और गरीब परिवार से थी, उसे लगा कि परिवार की मदद भी हो जाएगी। लेकिन धीरे धीरे उसने नगदी 80 हजार रुपए और सोने चांदी के जेवरात पार पर फरार हो गयी।

पुलिस ने किए जेवरात समेत 75 हजार बरामद

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने शातिर चोरनी को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से सोने और चांदी के जेवरात समेत नगदी जब्त की है, शेष पांच नौकरानी ने चूड़ी और बिन्दियां ले लीं। पुलिस युवती से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button