इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

युवती से 5 लोगों ने रेप किया : 5 महीने तक करते रहे शोषण, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

छिंदवाड़ा में 28 साल की युवती के साथ 5 आरोपी 5 महीने तक रेप करते रहे। युवती प्रेग्नेंट हो गई। जब 6वें महीने में उसका पेट नजर आने लगा तो बड़ी बहन ने पूछताछ की। तब जाकर आरोपियों की करतूत सामने आई। बड़ी बहन पीड़िता को सीधे थाने लेकर पहुंची और FIR दर्ज कराई।

घटना चांद थाना इलाके की है। सितंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच युवती के साथ आरोपियों ने कई बार रेप किया। चांद पुलिस के मुताबिक युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि गांव में रहने वाले शिवम पाटिल ने सितंबर 2021 को उसके साथ रेप किया। इसके बाद भी वह उसका शोषण करता रहा। उसके अलावा गांव के ही श्रीपाल सोनी, बालू पाटिल, प्रमोद पाटिल और एक अन्य युवक ने भी उसके साथ अलग-अलग दिन में बलात्कार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu