जबलपुरमध्य प्रदेश

बरगी नहर में बहकर आया युवक का शव : मझौली में मिला, सिर में चोट के निशान, क्षेत्र में हड़कंप

जबलपुर, यशभारत। बरगी नहर से बहकर आया एक युवक का शव मझौली नहर में उतराते हुए मिला है। जैसे ही लोगों ने शव देखा तो सन्न रह गए। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर, शव शिनाख्तगी के प्रयास में लगी है। वहीं, शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि मझौली नहर में एक अज्ञात युवक उम्र करीब 40 वर्ष का शव उतराते हुए देखा गया। मौके पर पहुंचे स्टॉफ ने आसपास पता किया लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं बताया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शव बरगी से बहकर यहां आया है। सिर पर चोट के निशान है। अब पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पस्ट हो सकेगी।

 

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button