जबलपुरमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले- मेरा बूथ सबसे मजबूत पर जोर देकर कमल खिलाना होगा

रानी दुर्गावती मंडल की बैठक लेकर दिया विधानसभा चुनाव 2023 की जीत का मंत्र

जबलपुर, यशभारत। रायल स्कूल संजीवनी नगर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रानी दुर्गावती मंडल की बैठक ली, जिसमें करीब एक सैकड़ा सदस्यों ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अपनी बात रखी। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरूआत की। नड्डा ने एक-एक बूथ अध्यक्षों का परिचय प्राप्त किया। विधानसभा चुनाव 2023 की जीत का मंत्र दिया। बोले कि मेरा बूथ सबसे मजबूत पर जोर देकर कमल खिलाना होगा। ये संयोग है कि पार्टी के दूसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, जो इस मंडल की बैठक लेने पहुंचे हैं। इससे पहले कुशाभाउ ठाकरे राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते हुए यहां बैठक करने आए थे। रानी दुर्गावती मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने बताया कि वो मंडल के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बताया कि इस मंडल में इससे पहले कुशाभाउ ठाकरे जब अध्यक्ष थे, तब वो बैठक करने आए थे। ज्ञात हो कि कुशाभाउ ठाकरे साल 1998 से 2000 के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे थे। इस दौरान उनका जबलपुर में दौरा हुआ था। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यकर्ताओं से भेंट की थी। गढा में भी पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई। सुरेंद्र सैनी ने कहा कि 100 चुनिंदा पदाधिकारियों में मंडल कार्यसमिति, क्षेत्र के वरिष्ठजन, मोर्चा अध्यक्ष, पार्षद, वार्ड संयोजक और सह संयोजक बैठक में अपेक्षित किए गए हैं। जिसके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का संवाद हुआ। उन्होंने कहा कि नड्डा के आने से पूरा मंडल उत्साहित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App