इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पत्नी से अननैचुरल सेक्स : पुलिस से कहा- साहब! यह तीसरी शादी है, मना करती हूं, तो शौहर जानवरों की तरह पीटता है

ग्वालियर में 26 साल की महिला ने पति पर अननैचुरल सेक्स का आरोप लगाया है। थाने पहुंची महिला ने कहा कि वह जब मना करती है तो पति उसे जानवरों की तरह पीटता है। CSP महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि मामला पुरानी छावनी क्षेत्र का है। महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

महिला की यह तीसरी शादी है। उसने बताया कि 19 सितंबर 2021 को उसका निकाह ग्वालियर के बरा गांव में हुआ था। पति को अननैचुरल सेक्स करना पसंद है, लेकिन उसे नहीं। पति उससे जबरदस्ती गलत तरीके से रिलेशन बनाता है। मना करती या चिल्लाती है तो जानवरों की तरह पीटता है। तंग आकर उसने अपनी मां को यह बात बताई तो 25 मार्च 2022 को पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मां के साथ मुरैना में रह रही है।

महिला की यह तीसरी शादी
महिला की पहली शादी 10 साल पहले 16 साल की उम्र में ग्वालियर के एक परिवार में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति की करंट लगने से मौत हो गई थी। उस समय महिला गर्भवती थी। पति की मौत के बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया, जो अभी 9 साल की है। इसके बाद दूसरी शादी राजस्थान के धौलपुर में साल 2017 में हुई थी। वहां पति से नहीं बनी और तलाक हो गया। आरोपी से उसकी तीसरी शादी 2021 में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App