मध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

गोलियों की गूंज और पत्थरों की बौछार: दो परिवारों के विवाद में खाकी का कड़ा एक्शन, हथियार बरामद…. देखे पूरा वीडियो

दो परिवारों के बीच पुराना विवाद बना हिंसक संघर्ष, पथराव और लाठी-डंडों से मारपीट; पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा

दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया मल में दो परिवारों के बीच हुए हिंसक विवाद के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हवाई फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक जब्त कर ली है। रविवार को हुई इस घटना में दोनों पक्षों के बीच पथराव और लाठी-डंडों से मारपीट की गई। गोली चलने की सूचना मिलते ही हटा एसडीओपी और कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। विवाद में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

एक महीने पुरानी रंजिश में फिर हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों परिवारों के बीच करीब एक महीने पहले भी विवाद हुआ था। रविवार को पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान कथित तौर पर हवाई फायरिंग के साथ पथराव और लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

बंदूक जब्त, आगे की कार्रवाई जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और घटनास्थल से फायरिंग में इस्तेमाल की गई बंदूक जब्त कर ली। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद में शामिल लोगों की भूमिका की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button