कटनी

महापौर की पहल पर इंदिरा गांधी वार्ड में 48.69 लाख से विकास कार्य

भूमिपूजन, रामनगर और शिवाजी नगर में जलभराव से राहत के लिए निर्माण कार्यों को दी स्वीकृति

महापौर की पहल पर इंदिरा गांधी वार्ड में 48.69 लाख से विकास कार्य

भूमिपूजन, रामनगर और शिवाजी नगर में जलभराव से राहत के लिए निर्माण कार्यों को दी स्वीकृतिIMG 20261123 WA0124

IMG 20261123 WA0115

कटनी,यशभारत। इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 4 में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए महापौर प्रीति संजीव सूरी की पहल पर 48.69 लाख रुपये की लागत से दो सीसी नालियों का निर्माण कराया जाएगा। महापौर ने क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश ‘बल्ली’ सोनी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में वार्ड की कन्या सुभी के हाथों भूमिपूजन कराया।
महापौर की पहल पर स्वीकृत इन कार्यों में रामनगर में शंकर मंदिर से राकेश निगम और सत्यव्रत त्रिपाठी के घर होते हुए पप्पू चक्की तक 20.90 लाख रुपये की लागत से नाली बनाई जाएगी। वहीं शिवाजी नगर की गली नंबर 2 एवं आसपास की गलियों में 27.79 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बारिश के दौरान गलियों में पानी भरने और आवागमन प्रभावित होने की समस्या बनी रहती है। महापौर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को दोनों कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूरे करने के निर्देश दिए, ताकि रहवासियों को जल्द राहत मिल सके।क्षेत्रीय पार्षद ओमप्रकाश सोनी ने विकास कार्यों की स्वीकृति पर महापौर का आभार जताया।भूमिपूजन के दौरान एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद रेखा तिवारी, शकुंतला सोनी, श्याम पंजवानी, एल्डरमैन नरेश अग्रवाल सहित वार्डवासी एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button