भोपालमध्यप्रदेश

निगम की सीलिंग रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट में आज परीक्षा, खानापूर्ति के आरोपों पर घिर सकता है प्रशासन

निगम की सीलिंग रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट में आज परीक्षा, खानापूर्ति के आरोपों पर घिर सकता है प्रशासन

रहवासी क्षेत्रों में बेरोकटोक चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ याचिकाकर्ताओं की तीखी दलीलों की तैयारी

भोपाल, यश भारत। भोपाल के रिहायशी इलाकों में नियम विरुद्ध चल रहीं व्यावसायिक गतिविधियों के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर शहर की नजरें टिकी हैं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ इस प्रकरण की सुनवाई करेगी, जिसमें भोपाल नगर निगम की कार्यप्रणाली और जमीनी कार्रवाई की कलाई खुलने की संभावना जताई जा रही है।

सुनवाई के दौरान भोपाल नगर निगम की ओर से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई सीलिंग कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट पेश की जाएगी। इस रिपोर्ट के जरिए निगम यह बताने की कोशिश करेगा कि रहवासी इलाकों में अवैध रूप से संचालित गतिविधियों पर अब तक क्या कदम उठाए गए हैं। हालांकि, इस मामले में सबसे अहम पहलू याचिकाकर्ताओं का रुख माना जा रहा है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से कोर्ट में यह मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाए जाने की तैयारी है कि नगर निगम ने कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की है। आरोप है कि कई रिहायशी कॉलोनियों और इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियां आज भी जारी हैं, जिससे स्थानीय रहवासियों को आवाजाही, पार्किंग, शोर और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आज की सुनवाई में निगम की स्टेटस रिपोर्ट और याचिकाकर्ताओं के दावों के बीच सुप्रीम कोर्ट किस तरह के निर्देश देता है, इस पर सभी की निगाहें लगी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button