संविधान की आवाज बनेगा जबलपुर, 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च , सज्जन सिंह वर्मा ने संभागीय नेताओं के साथ बनाई रणनीति, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

संविधान की आवाज बनेगा जबलपुर, 26 नवंबर को कांग्रेस निकालेगी संविधान रक्षा मार्च
सज्जन सिंह वर्मा ने संभागीय नेताओं के साथ बनाई रणनीति, लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प
भोपाल, यश भारत/जबलपुर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को जबलपुर में आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘संविधान रक्षा मार्च’ को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मार्च को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जबलपुर संभाग के कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान मार्च की रूपरेखा, संगठन की भागीदारी और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद रहे।
सज्जन सिंह वर्मा ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने संविधान लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ मार्च को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की। कांग्रेस का यह आयोजन संविधान दिवस पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को जबलपुर में आयोजित होने वाले कांग्रेस के ‘संविधान रक्षा मार्च’ को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मार्च को सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने जबलपुर संभाग के कांग्रेस नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संभाग के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के विधायक, पूर्व विधायक, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल हुए। इस दौरान मार्च की रूपरेखा, संगठन की भागीदारी और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री एवं विधायक लखन घनघोरिया सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद रहे।
सज्जन सिंह वर्मा ने बैठक के बाद प्रेस वार्ता को भी संबोधित किया। उन्होंने संविधान लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ मार्च को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की। कांग्रेस का यह आयोजन संविधान दिवस पर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।







