Top-5इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरेंराज्य

ओल्ड इज़ गोल्ड नये कलेवर में बनेंगी जीसीएफ की पुरानी तोपें

एडब्ल्यूईआईएल किया उद्घाटन

जबलपुर यश भारत।दशकों से जीसीएफमें बनने वाली तोपें चाहे धनुष हो या एल-70 या फिर एल एफजी आदि इनमें से जिन्हें समय के साथ सेना के चलन से बाहर किये जाने का विचार था, उन्हें ओल्ड इज़ गोल्ड की अवधारणा पर फिर से नये कलेवर के साथ सेना में शामिल किया जा रहा है। इसके लिए पुरानी तोपों को आधुनिक तकनीक की डिवाइसों के साथ उन्नत कर शामिल किया जा रहा है। क्योंकि इसके लिए सेना ने वर्तमान बदले युद्ध के तरीकों में बदलाव के चलते नये और कड़े मापदंड निर्धारित किये गये हैं। जिनके आधार पर परीक्षण के बाद ही सेना के बेड़े में शामिल होंगी। ऐसी ही परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए शुक्रवार को एडब्लूईआईएल के सीएमडी उमेश सिंह ने जीसीएफपहुंच कर न्यू फोर्ज शाप का उद्घाटन किया।
सर्व विदित है कि दुनिया के देश अपनी सेनाओं को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने के लिए चरण बद्ध कार्यक्रम तय करते
हैं। इसी क्रम में भारत की तीनों सेनाओं को उच्चतम गुणवत्ता के साथ आधुनिक तकनीक राडार आदि से सुसज्जित अस्त्र शस्त्र की रणनीति पर काम किया जा रहा है। जीसीएफमें सदी पूर्व से तोपें बनायी जा रही हैं। जिनका प्रदर्शन पिछले युद्धों में सर्वश्रेष्ठ रहा। चूंकि इन अस्त्र-शस्त्रों को भारतीय सेनाएं पारंगत हैं। वैसे ही आयुध निर्माणियां भी उनके निर्माण में पारंगत हैं। लिहाजा वर्तमान समय के अनुसार पहले यांत्रिक तरीकों से चलने वाली तोपों को अब कम्प्युटरिक डिवाइसों, एआई और राडार आदि से सुसज्जित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने भी रक्षा उत्पादन में स्वदेशीकरण के साथ आत्म निर्भर भारत के लक्ष्य के साथ सेना को सभी तरीकों से समृद्ध करने का बीड़ा उठाया है?। इसकी बानगी गत दिवस 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में देखने मिली जहां आधुनिक तकनीक से

एडब्ल्यूईआईएल किया उद्घाटन

विकसित एल-70 गन का अवलोकन करने तीनों सेनाओं के उच्च अधिकारियों ने भ्रमण किया है। बहरहाल जीसीएफमें न्यू फोर्ज शाप का उद्घाटन एक नये लक्ष्य की शुरुआत है। जहां से शारंग, धनुष, एल एफ जी, एल 70 और माउंटेन गन सिस्टम को उच्चतम स्तर पर विकसित किया जाकर सेना की ताकत को बढ़ाने का लक्ष्य आगे बढ़ेगा।

जिम्मेदार बोले
सीएमडी AWEIL का रूटीन विजिट था। जिसके चलते उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। हमने गनों को माउंट करने का सिस्टम डेवलप कर लिया है और गनों को माउंट भी किया जाने लगा है। आने वाले समय में हमारी सेना और ताकतवर तथा समृद्ध होगी।
राहुल चौधरी, पीआरओ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button