भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

कोविडकाल के 4 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को फिर मिले रोजगार, उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र , स्वास्थ्य विभाग में हजारों पद रिक्त, अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों के समायोजन और पुनर्नियोजन के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग

कोविडकाल के 4 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को फिर मिले रोजगार, उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र

स्वास्थ्य विभाग में हजारों पद रिक्त, अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों के समायोजन और पुनर्नियोजन के लिए स्पष्ट नीति बनाने की मांग

भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले करीब 4,000 स्वास्थ्यकर्मियों के पुनर्नियोजन और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इन स्वास्थ्यकर्मियों के हित में जल्द आवश्यक निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

सिंघार ने पत्र में उल्लेख किया है कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में प्रदेश के डॉक्टरों, आयुष चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों, लैब टेक्नीशियनों, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने लगभग दो वर्षों तक अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की थी। महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन कर्मचारियों की बाद में सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इसके चलते करीब 4,000 स्वास्थ्यकर्मी आज रोजगार की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों और लैब टेक्नीशियनों सहित विभिन्न संवर्गों के हजारों पद रिक्त हैं। ऐसे में कोविड काल में सेवाएं दे चुके प्रशिक्षित और अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए उनका समुचित समायोजन किया जाना चाहिए।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पात्र स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर रोजगार देने के लिए स्पष्ट एवं व्यावहारिक नीति बनाई जाए तथा उनके पुनर्नियोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी सेवाएं देने वाले करीब 4,000 स्वास्थ्यकर्मियों के पुनर्नियोजन और रोजगार उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर इन स्वास्थ्यकर्मियों के हित में जल्द आवश्यक निर्णय लेने का अनुरोध किया है।

सिंघार ने पत्र में उल्लेख किया है कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में प्रदेश के डॉक्टरों, आयुष चिकित्सकों, स्टाफ नर्सों, फार्मासिस्टों, लैब टेक्नीशियनों, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने लगभग दो वर्षों तक अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की थी। महामारी के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन कर्मचारियों की बाद में सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इसके चलते करीब 4,000 स्वास्थ्यकर्मी आज रोजगार की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों और लैब टेक्नीशियनों सहित विभिन्न संवर्गों के हजारों पद रिक्त हैं। ऐसे में कोविड काल में सेवाएं दे चुके प्रशिक्षित और अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए उनका समुचित समायोजन किया जाना चाहिए।उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पात्र स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर रोजगार देने के लिए स्पष्ट एवं व्यावहारिक नीति बनाई जाए तथा उनके पुनर्नियोजन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button