मुख्य ख़बरें

सेल्फी के चक्कर में दो जुड़वा भाइयों की मौत : पोस्टमार्टम में देरी पर भड़के परिजन, सीएमओ ऑफिस का घेराव और मर्चुरी के बाहर हंगामा

रीवा। रीवा में सेल्फी के चक्कर में दो जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई।  ट्यूशन से लौटते समय दो जुड़वा भाई सिलपरा नहर में डूब गए थे। सिलपरा नहर के पास सेल्फी लेते समय एक भाई डूबा। उसे बचाने नजर में उतरा दूसरा भाई भी पानी में डूब गया था। दो दिनों तक इन  दोनों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने इसके बाद एसडीआरएफ टीम की मदद मांगी। अंशु और प्रासू सेन पिता राजेश सेन का शव बरामद किया गया।

शव मिलने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बिछिया पुलिस ने शव को संजय गांधी अस्पताल भेज दिया। शव मर्चुरी अस्पताल में रखवा दिया गया। परिजन दो दिन से अस्पताल में डेरा जमाए हुए थे। उन्हें शव वापस नहीं मिला। पीएम तक नहीं किया गया। इससे परिजन इतने भड़के की हंगामा कर दिया। पहले सीएमओ आफिस के सामने घेराव और हंगामा किया। इसके बाद सीधे मर्चुरी पहुंच गए। मर्चुरी के बाहर भीड़ एकत्र हो गई। हंगामा बढ़ा तो अधीक्षक डॉ प्रियंक शर्मा ने सभी सीएमओ की क्लास लगा दी। इसके बाद सीएमओ डॉ संतोष सिंह और डॉ शिखा श्रीवास्तव भागते हुए पहुंचे। अब जाकर  बच्चों का पीएम शुरू हुआ है।

पीएम के लिए फॉरेंसिक विभाग और कैजुअल्टी के डॉक्टरों के बीच दिनो का बटवारा किया गया है। पहले सीएमओ कम थे। इसके कारण दिन भी कम दिया गया था। कैजुअल्टी को सिर्फ सप्ताह में दो दिन पीएम करना था। अब डॉक्टर बढ़ गए तो दिनों की संख्या भी बढ़ गई। गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को पीएम सीएमओ को करना है। वहीं तीन दिन सोमवार, मंगलवार और बुधवार का दिन फॉरेंसिक विभाग को दिया गया है। कैजुअल्टी के सीएमओ को पीएम करना था लेकिन लापरवाही बरती गई। इसके कारण ही हंगामा मच गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button