भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

एमपी नगर में कीलन देव टावर के टॉप फ्लोर पर लगी आग फायरकर्मियों ने सीढ़ियों के रास्ते पहुंचकर पाया आग पर काबू, लिफ्ट का सर्किट जला; कोई जनहानि नहीं

एमपी नगर में कीलन देव टावर के टॉप फ्लोर पर लगी आग

फायरकर्मियों ने सीढ़ियों के रास्ते पहुंचकर पाया आग पर काबू, लिफ्ट का सर्किट जला; कोई जनहानि नहीं

भोपाल, यश भारत। एमपी नगर स्थित बोर्ड ऑफिस के पास कीलन देव टावर के टॉप फ्लोर पर आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। टावर के टॉप फ्लोर तक पहुंचने के लिए फायरकर्मियों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से लिफ्ट का सर्किट जल गया, जिससे नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button