कटनी

पेयजल परियोजना से स्कूलों तक पहुंचे कलेक्टर

देवगांव में 270 करोड़ की पवई-2 परियोजना का निरीक्षण, स्कूलों में शिक्षा, भोजन और बस सुविधा की जांच

पेयजल परियोजना से स्कूलों तक पहुंचे कलेक्टर

रीठी में 87 ग्रामीणों की सुनी समस्याएं

देवगांव में 270 करोड़ की पवई-2 परियोजना का निरीक्षण, स्कूलों में शिक्षा, भोजन और बस सुविधा की जांच09

08 10 03 5 07 04 1 1

कटनी, यशभारत। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर आशीष तिवारी ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यों, शैक्षणिक व्यवस्थाओं और ग्रामीणों की समस्याओं का जायजा लिया। देवगांव में निर्माणाधीन वॉटर स्टोरेज टैंक का निरीक्षण किया, वहीं पटोहा और रीठी के स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। रीठी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 87 ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

270 करोड़ की पेयजल परियोजना का निरीक्षण

देवगांव में मध्यप्रदेश जल निगम द्वारा 1170 किलोलीटर क्षमता का वॉटर स्टोरेज टैंक बनाया जा रहा है। पवई-2 परियोजना की कुल लागत 270 करोड़ रुपये बताई गई है। जल निगम के अधिकारियों के अनुसार परियोजना पूरी होने पर 159 गांवों को पेयजल सुविधा का लाभ मिलेगा। कलेक्टर ने निर्माण की प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी लेकर काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। अब इस परियोजना से ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध होने का इंतजार है।

सातवीं के छात्र के जवाब से प्रभावित हुए कलेक्टर

ग्राम पटोहा के शासकीय हाईस्कूल के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सातवीं कक्षा में पहुंचे और विद्यार्थियों से पढ़ाई को लेकर बातचीत की। उन्होंने छात्र अनुज पटेल से पूछा कि पिछले एक साल में उसने क्या सीखा है। अनुज ने जवाब दिया कि उसने दोस्तों से अच्छी आदतें और शिक्षकों से पढ़ाई की बातें सीखी हैं। छात्र के आत्मविश्वास भरे जवाब पर कलेक्टर ने उसकी पीठ थपथपाई और हौसला बढ़ाया। उन्होंने स्कूल की व्यवस्थाएं भी देखीं और रंगाई-पुताई सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

रीठी के सांदीपनि विद्यालय में परखी पढ़ाई और भोजन की गुणवत्ता

सांदीपनि विद्यालय रीठी में कलेक्टर ने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से गणित के सवाल पूछे और उनकी विषय संबंधी समझ जानी। प्रभारी प्राचार्य राम मोहन शाह ने बताया कि विद्यालय के 802 विद्यार्थी बसों से आवागमन करते हैं। कलेक्टर ने बसों के सुरक्षित संचालन और विद्यार्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा। जिन विद्यार्थियों को गणवेश नहीं मिली है, उन्हें जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता भी जांची।

87 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

ग्राम पंचायत रीठी में आयोजित शिविर में कलेक्टर ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनीं। शिविर में 87 ग्रामीण राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़े आवेदन लेकर पहुंचे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से आवेदनों की स्थिति की जानकारी लेते हुए नियमानुसार पात्रता का परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

दौरे के दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, एसडीएम जितेंद्र पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button