भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 96 लाख की रम जब्तनिशातपुरा पुलिस ने ट्रक से बरामद कीं BLACK FORT प्रीमियम रम की 1075 पेटियां, चालक गिरफ्तार

भोपाल में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 96 लाख की रम जब्त

निशातपुरा पुलिस ने ट्रक से बरामद कीं BLACK FORT प्रीमियम रम की 1075 पेटियां, चालक गिरफ्तार

भोपाल,यश भारत। राजधानी में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निशातपुरा थाना पुलिस ने शराब से भरा एक ट्रक पकड़ा है। ट्रक से BLACK FORT प्रीमियम रम की 1075 पेटियां बरामद हुई हैं, जिनमें करीब 9700 लीटर शराब भरी हुई थी। जब्त शराब की कीमत करीब 96 लाख रुपये आंकी गई है, जबकि ट्रक की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह पुलिस ने कुल 1 करोड़ 16 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान जब ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया तो चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इस दौरान उसने आधार अस्पताल के पास एक कार को टक्कर मार दी। इसके बाद पुलिस ने पीछा करते हुए पीपुल्स मॉल के पास घेराबंदी की और ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक चालक रामकिशन बमोरिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे भोपाल में कहां खपाने की तैयारी थी। साथ ही अवैध शराब के इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button