मुख्य ख़बरें

दोहरी अनुकंपा नियुक्ति : ​पेंशन प्रकरण सुलझाने गए पूर्व डीईओ खुद फंसे, जांच में 2.40 लाख की रिकवरी और फर्जीवाड़ा उजागर

रीवा । पूर्व डीईओ गंगा प्रसाद उपाध्याय ने कमिश्नर की जनसुनवाई और सीआईडी के पास एक शिकायत की। शिकायत में कहा कि उनका चतुर्थ क्रमोन्नति और पेंशन प्रकरण का निराकरण जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नहीं किया जा रहा है। उनकी शिकायत टीएल तक में पहुंची। मामले का निराकरण करने के लिए जेडी लोक शिक्षण को कमिश्नर ने निर्देशित किया था। टीएल बैठक में जेडी लोक शिक्षण ने सारी करतूतों की फाइल कमिश्नर के सामने रख दी गई। फाइल पढ़ते ही कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत डीईओ प्रेमलाल मिश्रा को बुलाया और तीन दिन के अंदर एफआईआर कराने के आदेश दे दिए थे। हालांकि डीईओ ने तीन दिन में मामला दर्ज नहीं कराया। इसके बाद फिर अगली टीएल आ गई। मामला फिर कमिश्नर के संज्ञान में आया। डीईओ को कमिश्नर ने बुलाया और तुरंत एफआईआर के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दे दी कि यदि एफआईआर नहीं कराई गई तो उनके खिलाफ ही थाना में मामला दर्ज करा दिया जाएगा।

 

 इस चेतावनी के बाद ही डीईओ प्रेमलाल मिश्रा सिविल लाइन थाना पहुंचे और एफआईआर का आवेदन दिया। इस मामले में सूत्रों की मानें तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। हद तो यह है कि पूर्व डीईओ गंगा प्रसाद उपाध्याय ने दोहरी अनुकंपा नियुक्ति तब दी जब वह कुर्सी से हटने वाले थे। उनका स्थानांतरण बालक गोविंदगढ़ हो गया था। उसी दिन उन्होंने यह फर्जीवाड़ा किया था। ग्राम चंदेला त्योंथर निवासाी रामसखा कोल के निधन के बाद उनके पुत्र अजेश कुमार कोल को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

 

यह अनुकंपा नियुक्त 1 नवंबर 2020 को तत्कालीन डीईओ आरएन पटैल ने जारी किय था। इसके बाद रामसखा की बेटी को भी डीईओ रहते गंगा प्रसाद उपाध्याय ने अनुकंपा नियुक्ति दे दी थी। साधना कोल को शासकीय हाई स्कूल कन्या गंगेव, संकुल शासकीय उमावि बालक गंगेव में पदस्थ किया था। इस अवैध नियुक्ति पर 2 लाख 40 हजार 234 रुपए की रिकवरी भी कलेक्टर की जांच टीम ने निकाली थी।
कमिश्नर की फटकार के बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल मिश्रा सीधे सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने अनुकंपा नियुक्ति फर्जीवाड़ा से जुड़े सारे रिकार्ड आवेदन के साथ पुलिस को उपलब्ध कराए। पुलिस मामले का परीक्षण करने के बाद प्रकरण दर्ज करेगी। हालांकि इसी तरह के मामले में पहले भी सिविल लाइन पुलिस 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज चुकी है। तब डीईओ सुदामा लाल गुप्ता थे। जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है कि अभी एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले को जांच में ली है। रिकार्ड दे दियागया है। परीक्षण के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button