कटनी

यशभारत बे्रकिंग : मिशन चौक ओव्हर ब्रिज पर हादसा, देर रात अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, नॉइस बैरियर क्षतिग्रस्त

कटनी, यशभारत। मिशन चौक ओव्हर ब्रिज पर देर रात हादसा हो गया। चांडक चौक से बरगवां की ओर तेज रफ्तार से भाग रहे अज्ञात वाहन ने ओव्हर ब्रिज की रैलिंग पर जोरदार ठोकर मार दी। जिससे रैलिंग में लगे नॉइस बैरियर का ज्यादातर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यह हादसा रात करीब 12 बजे से 1 बजे के बीच बताया जा रहा है। आज सुबह जब लोग यहां से गुजरे तो लोगों की भीड़ लग गई। इस संबंध में कोतवाली टीआई राखी पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मिशन चौक ओव्हर ब्रिज पर दुर्घटना की कोई सूचना नहीं मिली है। कल वे गश्त पर थीं और जब रात डेढ़ बजे मिशन चौक ओव्हर ब्रिज से निकल रही थी, तब वहां रैलिंग टूटी हुई थी। मौके पर उन्हें कोई वाहन भी नहीं मिला। जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई अज्ञात भारी वाहन तेज रफ्तार से वहां से निकला होगा और ओव्हर ब्रिज रैलिंग को ठोकर मारते हुए आगे बढ़ गया होगा। टीआई ने कहा कि ओव्हर ब्रिज पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों की जांच कर यह पता लगाया जाएगा कि आखिर किस वाहन से ब्रिज में ठोकर लगी है। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि यह हादसा ओव्हर ब्रिज के बीचोंबीच जिला चिकित्सालय के ऊपर हुआ है। रैलिंग टूटी हुई है और वहां गाड़ी के कांच के टुकड़े भी पड़े हुए हैं। इस संबंध में जब यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने किसी भी दुर्घटना की सूचना मिलने से इंकार किया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल को देखकर यही लग रहा है कि किसी अज्ञात भारी वाहन से ओव्हर ब्रिज को ठोकर लगी है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button