राजीव बड़ेरिया फिर बने कैट के जबलपुर जिला अध्यक्ष, 18 को भोपाल में लेंगे शपथ
मिंटो हॉल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिलाएंगे शपथ, राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी होंगे शामिल

जबलपुर, यश भारत। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की जबलपुर जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर राजीव बड़ेरिया को पुनः नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में जिला इकाई के पदाधिकारी 18 नवंबर को भोपाल के ऐतिहासिक मिंटो हॉल में आयोजित ‘समृद्धि कलश 2026’ शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के समक्ष शपथ लेंगे।समारोह में कैट के राष्ट्रीय महामंत्री एवं चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल विशिष्ट अतिथि के रूप मेंशामिल होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल की भी मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं के समन्वय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राजीव बड़ेरिया को सौंपी गई है। कैट की जिला इकाई में राजा नागदेव, पिंकी जैन, प्रवीण गुलाटी, राजपाल बजाज और राजेश डेंगरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं निखिल पहवा को महामंत्री, मनु शरद तिवारी, कुलदीपक कोहली और आशु अग्रवाल को मंत्री तथा राजीव नेमा कोषाध्यक्ष होंगे। इसके अलावा कई व्यापारियों को उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री और अन्य जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर राजीव बड़ेरिया ने कहा कि समृद्ध व्यापारी से ही समृद्ध मध्यप्रदेश का निर्माण संभव है। उनकी टीम व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, संगठन के विस्तार और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए काम करेगी।जितेंद्र पचौरी, दीपक सेठी, संदेश जैन, राजीव नेमा, राजा सराफ, रोहित खटवानी और सीमा सिंह चौहान सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। कैलाश गुप्ता, राधेश्याम अग्रवाल, अजीत समदरिया, कमल ग्रोवर, मदन अवस्थी, दीपक अरोरा, संदीप विजन, नितिन चंडोक सहित 24 वरिष्ठ व्यापारियों को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया है







