भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी 25 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि , मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल की शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के आवेदन 16 नवंबर से शुरू

श्रमिकों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी 25 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल की शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के आवेदन 16 नवंबर से शुरू

भोपाल,यश भारत। मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल द्वारा श्रमिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चों को 10 हजार से 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। मंडल की इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर श्रमिक परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। योजना के तहत पात्र विद्यार्थी निर्धारित नियमों एवं माध्यमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 नवंबर 2026 से प्रारंभ होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा में आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

मध्यप्रदेश श्रम कल्याण मंडल ने पात्र श्रमिक परिवारों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की शिक्षा के लिए इस योजना की जानकारी प्राप्त करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

योजना की पात्रता आवश्यक दस्तावेज आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए मंडल की आधिकारिक वेबसाइट shramkalyanmandal.mp.gov.in** पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button