भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

बाणगंगा नाले का पानी छोटे तालाब में जाने से रोकने निगम की पहल , कार्यपालन अधिकारी आर.के. त्रिवेदी ने टीम के साथ नाले में उतरकर किया निरीक्षण, सीवेज पंप हाउस तक पानी पहुंचाने के लिए तत्काल शुरू करवाए जरूरी कार्य

बाणगंगा नाले का पानी छोटे तालाब में जाने से रोकने निगम की पहल

 कार्यपालन अधिकारी आर.के. त्रिवेदी ने टीम के साथ नाले में उतरकर किया निरीक्षण, सीवेज पंप हाउस तक पानी पहुंचाने के लिए तत्काल शुरू करवाए जरूरी कार्य

भोपाल,यश भारत। बाणगंगा नाले के दूषित पानी को छोटे तालाब में मिलने से रोकने के लिए भोपाल नगर निगम ने सक्रिय पहल की है। इस संबंध में नगर निगम की सीवेज शाखा के कार्यपालन अधिकारी आर.के. त्रिवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान  त्रिवेदी ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ स्वयं नाले में उतरकर जल निकासी की स्थिति देखी। साथ ही नाले के पानी को छोटे तालाब में जाने से रोककर सीवेज पंप हाउस तक पहुंचाने के लिए संभावित उपायों पर चर्चा की। उन्होंने मौके पर ही तत्काल किए जा सकने वाले आवश्यक कार्य भी शुरू करवाए। नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य छोटे तालाब को नाले के दूषित पानी से बचाना और जल प्रदूषण की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण करना है। मौके पर अधिकारियों और कर्मचारियों की सक्रियता जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस सराहनीय प्रयास के लिए कार्यपालन अधिकारी आर.के. त्रिवेदी एवं नगर निगम के समस्त सहयोगी कर्मचारियों की प्रशंसा की जा रही है। जनहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर निगम की यह पहल निश्चित रूप से प्रशंसनीय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button