कटनी

यशभारत ब्रेकिंग : कोलकाता से पकड़ा गया किसना ज्वेलर्स चोरी का आरोपी, माल बरामद नहीं, कटनी लाकर कोर्ट में किया पेश

IMG 20261115 WA0029कटनी, यशभारत। बरगवां रोड स्थित किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी शोरूम में चोरी की वारदात के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम बदरुद्दीन शाह है और वह झारखंड के साहिबगंज का रहने वाला है।श्री मौर्य ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से बदरुद्दीन की लोकेशन ट्रेस की गई और फिर कटनी पुलिस की एक टीम को कोलकाता के लिए रवाना किया गया। शनिवार को उसे पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया। बदरुद्दीन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर उसे कटनी लेकर आई। यहां आज उसे जिला अदालत में पेश किया गया है और पुलिस की मांग पर कोर्ट ने उसे रिमांड पर सौंपा है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से चोरी का माल नहीं मिला है। फिलहाल, उससे गैंग के दूसरे सदस्यों और जेवरात के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button