Top-5जबलपुरदेशमध्यप्रदेशमुख्य ख़बरें

बरगी के मोतियाबिंद मरीजों का मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क ऑपरेशन

दवाइयां और चश्मे देकर विशेष वाहन से सुरक्षित घर पहुंचाया

 

जबलपुर, यशभारत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और जिला अंधत्व नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र रोगियों के उपचार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बरगी में आयोजित शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों के मेडिकल कॉलेज में सफलतापूर्वक निःशुल्क ऑपरेशन किए गए।

13 नवंबर को आयोजित शिविर में चयनित मरीजों के ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण डीन डॉ. नवनीत सक्सेना एवं अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा के निर्देशन में किए गए। नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पद्मिनी वरखेड़े की टीम ने मरीजों का उपचार किया। शनिवार को ऑपरेशन के बाद जांच में स्वस्थ पाए गए मरीजों को निःशुल्क दवाइयां और चश्मे देकर डिस्चार्ज किया गया। इसके बाद विशेष वाहन से सभी मरीजों को सुरक्षित उनके घर बरगी पहुंचाया गया।

इन स्थानों पर लगेंगे आगामी शिविर

अभियान के तहत नवंबर में 16 को सिहोरा, 19 को मझौली, 25 को पाटन, 27 को पनागर और 30 नवंबर को शहपुरा में शिविर लगाए जाएंगे। वहीं दिसंबर में 1 को बरेला, 3 को चरगवां, 7 को कुंडम, 10 को बेलखेड़ा, 14 को बरगी, 17 को मझगवां, 21 को सिहोरा और 23 दिसंबर को पाटन में जांच शिविर आयोजित होंगे। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने ग्रामीणों से शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button