बहुजन विकास युवा मोर्चा की गाड़ी पर हमला,थार और बोलेरो में जमकर तोड़फोड़ से मचा हड़कंप
टीआई का फोन बंद

जबलपुर यशभारत। जिले के बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के मेरेगांव में बहुजन विकास युवा मोर्चा से जुड़े वाहन में तोड़फोड़ का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। जबलपुर से नरसिंहपुर की ओर जाते समय अज्ञात लोगों द्वारा मोर्चा के थार वाहन और बोलेरो गाड़ी को निशाना बनाकर तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है। अचानक हुई इस घटना से मौके पर सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया। वारदात के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पड़ताल में जुट गई है।
इस घटना की जानकारी लेने के लिए बेलखेड़ा थाना प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका मोबाइल बंद पाया गया। घटना की विस्तृत जानकारी प्रतीक्षित है।







